UttarakhandBig NewsChar Dham Yatra 2023

केदारनाथ धाम में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, 10 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा

बाबा केदार की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। केदारनाथ के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 10 लाख पार हो गई है। पिछले यात्रा की तुलना में इस बार तीर्थयात्रियों की संख्या में 18 से 20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

प्रतिदिन दर्शन के लिए पहुंच रहे 15 से 16 हजार श्रद्धालु

मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि इस वर्ष प्रतिदिन दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 15 से 16 हजार की दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है। इसके अलावा मानसून के मद्देनजर पहले से ही तैयारियां की जा रही है।

निरंतर कर रहा कंट्रोल रूम कार्य

डीएम ने बताया कि यात्रा मार्ग सहित राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य संभावित संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्रों में फाॅर्स सहित जेसीबी एवं ऑपरेटर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही कंट्रोल रूम निरंतर कार्य कर रहा है। राडी कहीं पर भी किसी तरह की घटना या भूस्खलन होता है तो यात्रियों को सुरक्षित जगह पर ही रोक दिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button