Entertainment

RTI से मांगी सुशांत सिंह राजपूत केस की जानकारी, CBI ने किया इनकार, बताई ये वजह

sushant singh rajput

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो साल होने जा रहा है, लेकिन अभी तक ये खुलासा नहीं हो पाया है कि ये हत्या थी या आत्महत्या। मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी CBI अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। इस बीच किसी ने मामले में क्या कुछ चल रहा है इसको लेकर आरटीआई डाली लेकिन सीबीआई ने जानकारी देने से इंकार कर दिया है वो इसलिए क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।

बता दें कि जनवरी में सुशांत सिंह राजपूत केस पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि बिहार चुनाव में लाभ पाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। यह एक चुनावी स्टंट था। उन्होंने कहा था कि इतना समय बीत जाने के बाद भी सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।

गौर हो कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था, हालांकि, करीब डेढ़ महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के और उनके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

चश्मदीदों का कहना था कि उन्होंने सुशांत का शव पंखे से लटका पाया था। पुलिस की जांच में भी मौत की वजह आत्महत्या बताई गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सुशांत की मौत की वजह दम घुटना बताया गया था। इस जांच से सुशांत के फैंस संतुष्ट नहीं थे। बाद में केंद्र सरकार ने इस केस की जांच को सीबीआई को सौंप दी थी।

Back to top button