Big NewsNainital

VIDEO : इंदिरा हृदयेश ने फिर दिया बड़ा बयान, इशारा मिलते ही कांग्रेस में होंगे BJP के कई विधायक

https://youtu.be/E1coNwgevAU

 

हल्द्वानी : उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा यह साल राजनैतिक रूप से कांग्रेस और भाजपा के लिए बेहद अहम है। साल के पहले ही दिन राजनैतिक दृष्टि से एक बड़ा बयान सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 2021 में राज्य में बहुत बड़ा भूचाल आएगा। क्योंकि कांग्रेस चुनावी माहौल में पूरी तरह तैयार है।

यही नहीं उन्होंने कहा कि इशारा मिलते ही भाजपा के कई सारे विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे। इंदिरा हृदयेश ने कहा की साल के पहले ही दिन उनकी एक बड़े नेता से बात हुई है। कुछ दिन पूर्व भी नेता प्रतिपक्ष ने इशारा दिया था और आज उन्होंने खुलकर ये बात कही है कि हाईकमान का इशारा मिलते ही राज्य में बहुत बड़ा भूचाल आएगा।

दावा किया कि कई विधायक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आएंगे क्योंकि इस सरकार ने जनता को राहत के नाम पर कुछ नहीं दिया आज भी सड़कें टूटी हुई है। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। सरकार रोजगार उपलब्ध नहीं करा पाई है। लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, लिहाजा सब कुछ तैयार है। लोग सत्ता परिवर्तन करने का मन बना चुके हैं और 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Back to top button