Nationalhighlight

भारत को मिली Commonwealth Games की मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद में होंगे गेम्स

India to host Commonwealth Games in 2030: भारत को 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिल गई है। ग्लासगो में 74 कॉमनवेल्थ सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें भारत के अहमदाबाद (ahmedabad) को मेजबानी देने की पुष्टी हुई। दरअसल 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स(Commonwealth Games 2030) के लिए भारत की तरफ से एक आकर्षक द्दष्टिकोण दिया गया। अहमदाबाद का नाम इसमें सामने रखा गया।

भारत को मिलीकॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी India to host Commonwealth Games in 2030

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने अपने आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया कि जैसे ही अहमदाबाद को गेम्स की मेजबानी दी गई, वैसे ही एसेंबली हॉल में करीब 20 गरबा डांसर और 30 के करीब ढोल वाले नाचने लगे। वहां मौजूद अन्य देशों के प्रतिनिधि इस सांस्कृतिक प्रदर्शन को देखकर चौंक गए।

20 साल बाद गेम्स होस्ट करेगा भारत

बताते चलें कि आखिरी बार भारत ने साल 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। उस समय भारत के एथलीटों ने 101 पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया था। अब 20 साल बाद एक बार फिर भारत को इन गेम्स को होस्ट करने का मौका मिल रहा है।

साल 1930 में हुई कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत

साल 1930 में कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हुई थी। तो वहीं भारत पहली बार साल 1934 में इन गेम्स का हिस्सा बना था। अब तक भारतीय एथलीटों ने टोटल 564 मेडल जीते हैं। जिसमें 202 गोल्ड, 190 सिल्वर और 171 ब्रॉज मेडल शामिल है।

सबसे पहले कनाडा ने इन गेम्स को होस्ट किया था। अब भारत 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। साल 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुई थी। तो वहीं आने वाले साल 2026 में इसकी मेजबानी स्कॉटलैंड के ग्लासगो को मिली है।

अहमदाबाद में ‘राष्ट्रमंडल खेल’ लगाएगा सेंचुरी

कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने कहा, “कॉमनवेल्थ स्पोर्ट द्वारा दिखाए गए विश्वास से बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। 2030 के खेल ना केवल कॉमनवेल्थ आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएंगे, बल्कि अगली शताब्दी की नींव भी रखेंगे। ये एथलीटों, समुदायों और संस्कृतियों को मित्रता और प्रगति की भावना से एकसाथ लाएगा।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button