Big NewsNational

भारत की GDP तो बढ़ी लेकिन आम आदमी का औसत क्या? GDP Per Capita के मामले में 144वें नंबर पर क्यों?

India Ranks 144 in gdp per Capita: भारत ने अपनी आर्थिक यात्रा में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। अब हम जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की अप्रैल 2025 वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है।

लेकिन सवाल है कि क्या वाकई हम आगे बढ़ रहे है। भारत की GDP 4.187 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच चुकी है। लेकिन प्रति व्यक्ति आय(GDP Per Capita) के मामले में हम 144वें नंबर पर क्यों है? बात सिर्फ ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की नहीं है। बात ये है कि उस सफलता का फल हर आदमी तक पहुंचे। चलिए इस आर्टिकल से इन पहलुओं को समझते हैं।

india 4th largest economy common-man-benefit

भारत की GDP पहुंची 4.187 ट्रिलियन डॉलर

दरअसल नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने 10वीं गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के बाद इस बात की घोषणा की। उन्होंने ये बात साफ तौर पर कही कि “हम अब 4 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी हैं। और फिलहाल दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकॉनमी बन चुके हैं।”

IMF के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक भारत की कुल GDP अब $4.187 ट्रिलियन हो गई है। जापान की GDP $4.186 ट्रिलियन पर है। यानी बहुत ही मामूली अंतर से भारत आगे निकल गया है। लेकिन ये मामूली अंतर भी ग्लोबल इकॉनमिक पावर की रैंकिंग में एक बड़ा बदलाव लेकर आया है।

दुनिया की टॉप-5 इकोनॉमीज़ 2025 top 5 economies in the world

देश GDP (ट्रिलियन डॉलर में)

  1. अमेरिका 30.50
  2. चीन 19.23
  3. जर्मनी 4.74
  4. भारत 4.18
  5. जापान 4.18 (थोड़ा कम)

GDP तो बड़ी लेकिन आम आदमी का औसत क्या?

यहां गौर करने वाली बात ये है कि भले ही भारत दुनिया की टॉप-4 इकॉनमी में शामिल हो गया है। लेकिन जब बात आती है प्रति व्यक्ति आय (GDP Per Capita) की तो हम 144वें स्थान पर हैं। इसका मतलब ये है कि देश में आर्थिक विकास तो हो रहा है। लेकिन आम आदमी की जेब में उसकी सीधी झलक अब भी नहीं दिख रही।

GDP Per Capita के मामले में जापान से काफी पीछे

भले ही भारत कुल जीडीपी के मामले में जापान को पीछे छोड़ चुका हो। लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में अब भी काफी पीछे है। भारत की प्रति व्यक्ति आय जहां करीब 2,900 डॉलर है। तो वहीं जापान की ये आय लगभग 34,000 डॉलर के आसपास है। ये फर्क साफ तौर पर दिखाता है कि Standard Of Living और economic maturity के मामले में भारत को अभी लंबा रास्ता तय करना है।

देश कुल GDP (2025) प्रति व्यक्ति आय

  1. भारत $4.187 ट्रिलियन ~$2,900 (India GDP per Capita)
  2. जापान $4.186 ट्रिलियन ~$34,000

भारत की अर्थव्यवस्था बड़ी जरूर है। लेकिन आम नागरिक की औसत आमदनी अभी कम बनी हुई है।

विकास की रफ्तार बरकरार

IMF का अनुमान है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2025 में 6.2% और 2026 में 6.3% की दर से बढ़ेगी। ये आंकड़े बाकी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले बेहतर हैं। लेकिन जनवरी की रिपोर्ट से थोड़ा कम आंके गए हैं। वजह है वैश्विक व्यापार तनाव और आर्थिक अनिश्चितता।

उधर चीन की ग्रोथ रफ्तार काफी धीमी होती जा रही है। 2016–18 की तुलना में उनकी विकास दर में लगभग 2.7% की गिरावट देखी गई है। जिसका कारण बताया गया है कम होती जनसंख्या और Productivity की रफ्तार में गिरावट।

कितने दिन चलेगी भारत की डेमोग्राफिक बढ़त

IMF का ये भी कहना है कि भारत फिलहाल युवा आबादी (Demographic Dividend) की वजह से तेज़ी से बढ़ रहा है। लेकिन ये फायदा 2050 के बाद धीरे-धीरे खत्म हो सकता है। अगर हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी सुधारों पर अब निवेश नहीं किया तो यही आबादी परेशानी का कारण बन सकती है।

सिर्फ GDP बढ़ाने से नहीं चलेगा काम

IMF ने साफ कहा है कि भारत ने जो हासिल किया है वो तारीफ के काबिल है। लेकिन इस रफ्तार को बनाए रखना है तो सिर्फ जीडीपी बढ़ाने से काम नहीं चलेगा। “हमें अब इंसानों में निवेश करना होगा—शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य और बराबरी पर ध्यान देना होगा।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button