Sportshighlight

IND vs SA: बारिश ने बिगाड़ा खेल, भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 हुआ रद्द

India vs South Africa 1st T20 2023: इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। जिसका पहला मुकाबला रविवार यानी 10 दिसंबर को था। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाना था। ऐसे में बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा।

भारत- साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी 20 रद्द

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी 20 ही रद्द हो गया। बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा। डरबन में लगातार बारिश हो रही थी जिसके कारण टॉस भी नहीं हो पाया।

दर्शकों को निराशा हाथ लगी है। उन्हें निराश होकर ही लौटना पड़ा। ऐसे में अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को गकेबेरहा में होगा। तो वहीं 14 दिसंबर को तीसरा मुकाबला जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में युवा टीम

हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में युवा भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में 4-1 से मात दी थी। जिसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी टी-20 सीरीज जीतने के इरादें से खेलेंगे।

जहां हार्दिक पंड्या चोट के चलते टीम से बाहर है। तो वहीं बुमराह को रेस्ट दिया है। इसके अलावा टी-20 में विराट कोहली और रोहित शर्मा के खेलने पर अभी कोई स्पष्टता नज़र नहीं आ रही है। हालांकि जून में होने जा रहे टी 20 विश्वकप में वो टीम का हिस्सा हो सकते है।

Back to top button