highlightSports

IND vs PAK T20 WC Weather Report: बारिश बिगाड़ सकती है मैच का रोमांच, मौसम बनेगा विलेन?, जानिए रिपोर्ट

T20 World Cup 2024 में आज भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की भिड़ंत देखने को मिलेगी। इस मैच का फैंस काफी वक्त से इंतज़ार कर रहे हैं। जहां भारत अपना आखिरी मुकाबला आयरलैंड से जीतकर मैदान में उतरेगा।

तो वहीं पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच में अमेरिका से हार का सामना करना पड़ा। ये इस विश्व कप का पहला उलटफेर था। ऐसे में ये मैच पाकिस्तान के लिए जीतना काफी एहम है। एक तो ये मैच भारत के खिलाफ है और दूसरा अगर ये मैच भी पाकिस्तान हार जाती है तो ये टीम की लगातार दूसरी हार होगी। ऐसे में मैच के दिन मौसम का हाल जान लेते है।

बारिश बिगाड़ सकती है IND vs PAK मैच

अगर मौसम को देखा जाए तो बारिश खेल बिगाड सकती है। मैच में काले बादल छा रखे हैं। रिपोट्स के मुताबिक आज सुबह 11 बचे के बाद बारिश हो सकती है । भारतीय समय अनुसार रात 8 बजकर 30 मिनट पर बारिश की संभावना है। बता दें कि मैच रात आठ बजे से शुरू होगा। ऐसे में रिपोर्ट की माने तो मैच शुरू होने के 30 मिनट बाद बारिश आ सकती है। हालांकि मैच पूरी तरह से बारिश से धुलने की संभावना काफी कम है।

T20 World Cup 2024 में किसका पलड़ा है भारी?

इस मैच में भारत का पलड़ा भारी है। बता दें कि टी20 विश्व कप में पाकिस्तान और भारत सात मैचों में आमने-सामने आए है। जिसमें पाकिस्तान को सिर्फ एक जीत मिली है। इसके साथ ही पिछले मैच में पाकिस्तान को अमेरिका से मिली हार से टीम का आत्मविश्वास काफी कमजोर होगा। ऐसे में भारत का पलड़ा पाकिस्तान से भारी नजर आ रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button