Big NewsHaridwar

हरिद्वार की फार्मा कंपनी में इनकम टैक्स का छापा, दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है. सिडकुल क्षेत्र की फार्मा कंपनी में इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. अचानक आयकर विभाग की टीम को देख कर्मचारियों में हड़कंप मच मचा हुआ है.

हरिद्वार की फार्मा कंपनी में इनकम टैक्स का छापा

गुरुवार को इनकम टैक्स की टीम ने सिडकुल क्षेत्र की फार्मा कंपनी में दबिश दी. बताया जा रहा है जो कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे. वह सब अंदर ही हैं. आयकर विभाग की टीम ने सभी मुख्य गेट में ताले लगा दिए हैं.

दस्तावेजों को खंगाल रहे अधिकारी

कंपनी के किसी भी कर्मचारी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं. कंपनी के मालिक से अभी पूछताछ जारी है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button