Big NewsHaridwar

50 रूपये के चक्कर में कर दी कबाड़ बीनने वाले की चाकू गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार के रुड़की में 50 रुपए को लेकर कबाड़ बीनने वाले युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

कबाड़ बीनने वाले की चाकू गोदकर हत्या

मृतक की पहचान जाकिर (45) निवासी इब्राहिमपुर रुड़की के रूप में हुई है। बताया जा रहा है जाकिर पिछले 12 साल से आपने परिवार के साथ झुग्गी झोपड़ी में रह रहा था। जाकिर का पूरा परिवार कूड़ा बीनने का काम करता था। जानकारी के मुताबिक युवक ने झुग्गी के पास ही बने कबाड़ के गोदाम में मजदूरी करने वाले राजेंद्र से 50 रुपये उधार लिए थे।

50 रुपए के चक्कर में उतारा मौत के घाट

शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस बीच राजेंद्र ने जाकिर के गले पर चाकू से वार कर हत्या कर फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button