Big NewsChamoli

जोशीमठ में प्रभावित परिवारों को 1.50 लाख रुपए की तत्काल मदद

minaxshi sundramजोशीमठ में प्रभावित परिवारों को सरकार तत्काल प्रभाव के डेढ़ लाख रुपए की मदद करेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री के सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने जानकारी दी है। मीनाक्षी सुंदरम जोशीमठ में ही कैंप कर रहें हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान मीनाक्षी सुंदरम ने कहा है कि जोशीमठ में अभी तक दो होटल जो भूधंसाव के कारण झुक गए हैं उनको डिस्मेंटल करने का आदेश किया गया है क्योंकि ये होटल आसपास के भवनों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। इसके अलावा अभी किसी का भी भवन नही तोड़ा जा रहा है।

भूधंसाव से प्रभावित भवनों का सर्वे किया जा रहा है। असुरक्षित भवनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी विस्थापन किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को तत्कालिक तौर पर 1.5 लाख की धनराशि अंतरिम सहायता के रूप में दी जा रही है। जिसमें 50 हजार रूपये घर शिफ्ट करने तथा 1 लाख रूपये आपदा राहत मद से एडवांस में उपलब्ध कराया जा रहा है। जो कि बाद में समायोजित किया जाएगा।

सरकार लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दे रही है। जो लोग किराए के घर पर जाना चाहते हैं उनको 6 महीने तक 4 हजार रूपये प्रतिमाह दिए जा रहा है।

इससे पूर्व उन्होंने हितधारकों एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक करते हुए स्पष्ट किया कि भू धंसाव से जो भी यहां पर प्रभावित हुए है उनको मार्केट दर पर मुआवजा दिया जाएगा। मार्केट की दर हितधारकों के सुझाव लेकर और जनहित में ही तय किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण 723 भवनों को चिन्हित किया गया है जिनमें दरारें आयी है। सुरक्षा के दृष्टिगत आजतक 131 परिवारों के 462 लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में विस्थापित किया है।

Back to top button