highlightDehradun

IMA POP : सेना को मिली 355 जाबांज ऑफिसरों की टोली, देखें तस्वीरें

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आज पासिंट आउट परेड का आयोजन हुआ। जिसमें पासआउट होकर आज 355 युवा भारतीय सेना का हिस्सा बन गए हैं। इसके साथ ही विदेशी मित्र राष्ट्रों के 39 कैडेट भी पास आउट हुए। जो अपने-अपने देश की सेनाओं में अफसर बनेंगे।

IMA में पासिंग आउट परेड का हुआ आयोजन

शनिवार सुबह आईएमए में 154वें नियमित और 137वें तकनीकी ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड हुआ। जिसमें कैडेट चैडवुड ड्रिल स्क्वायर पर कदम ताल करते हुए नजर आए। जबकि उनके परिजन उनका हौसला बढ़ाते हुए नजर आए।

dehradun
पासिंग आउट परेड

सेना को मिले को मिले 355 जाबांज ऑफिसर

आज हुई पीओपी में भारतीय सेना को 355 जाबांज ऑफिसर मिले हैं। बता दें कि पीओपी में कुल 394 कैडेट पास हुए जिसमें से 39 विदेशी कैडेट हैं।

dehradun
IMA POP

ले. जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने ली परेड की सलामी

आज आईएमए से पास हुए ये सभी ऑफिसर देश के कोने-कोने में अलग-अलग कोर से जुड़कर सेवा देने के लिए जाएंगे। उत्तरी कमांड के जीओसी ले. जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने परेड की सलामी ली।

dehradun
पीओपी
dehradun
IMA POP 2024

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button