चारधाम यात्रा के लिए अब कुछ ही समय शेष है। यात्रा क सुगम बनाने लिए सभी विभाग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लग गए हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। चारधाम यात्रा में जिस हिसाब से तीर्थयात्रियों के पंजीकरण हो रहे हैं। ऐसे में वाहनों की कमी होने के आसार हैं।
इस कमी को देखते हुए परिवहन विभाग ने जरूरत पड़ने पर सिटी बसों और स्कूल बसों को भी चारधाम यात्रा में लगाने का प्रस्ताव बनाया है। इसकी तैयारी भी तेज कर दी गई है। बता दें चार धाम यात्रा के लिए परिवहन कंपनियों की 1584 बसें संचालित होती हैं। जिसमें से 1069 स्टेज कैरिज और 515 कांट्रेक्ट कैरिज बसें शामिल हैं।
इसके अलावा 3200 बसें रोस्टर व्यवस्था से बाहर से संचालित होती हैं। जिनमें से 1300 बसें राज्य और 1900 बसें अन्य राज्यों की होती हैं। इस यात्रा में परिवहन निगम की तरफ से 100 बसें संचालित करने का प्रस्ताव है। परिवहन मंत्री चन्दन रामदास ने कहा की अगर यात्रियों की संख्या अधिक हुई तो कुमाऊं मंडल से 100 बसें और यात्रा में लगायी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार ने बताया अगर जरुरत पड़ी है तो सिटी बसों और स्कूलों में संचालित ठेका गाड़ियों को भी चारधाम यात्रा में लगाया जाएगा।