UttarakhandHighlightRudraprayag News

गौरीकुंड भूस्खलन में मिले तीनों शवों की हुई शिनाख्त, 20 लोग अभी भी लापता, तलाश जारी

गौरीकुंड में गुरुवार रात को मची तबाही में तीन मृतकों के शव बरामद हुए थे। तीनों शवों की शिनाख्त हो चुकी है। इसके अलावा लापता लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। सभी की तलाश जारी है।

लापता लोगों की तलाश जारी

तीनों मृतक नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। रविवार तड़के 5.30 बजे से ही मंदाकिनी नदी किनारे जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। इसके अलावा कुंड में सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना के बैराज में जलपुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही है।

परिजनों ने की तीनों शवों की शिनाख्त

जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने बताया कि शुक्रवार को जो तीन शव बरामद हुए थे उनकी शिनाख्त हो चुकी है। तीनों नेपाली मूल के हैं।

तीनों की पहचान देवी बहादुर, टेक बहादुर और प्रकाश टम्टा के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों ने उनकी शिनाख्त की है। जिसके बाद कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इस हादसे में लापता लोगों में से 14 लोग नेपाली मूल के हैं। जबकि चार लोग रुद्रप्रयाग जनपद के अलग-अलग गांवों के हैं और दो अन्य राज्यों के बताए जा रहे हैं। सभी की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें