हरिद्वार में लगने वाले जाम से मिलेगी निजात, IAS दीपक रावत ने किया फ्लाईओवर का शुभारंभ

रिद्वार में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को मिलेगी निजात आप को बता दे की गंगा में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ता था। वहीं स्थानीय निवासी भी लगातार स्नानो के दौरान जाम की समस्या से परेशान रहते थे। मध्य हरिद्वार में सिंहद्वार के पास एक फ्लाईओवर पिछले कई वर्षों से बाधित पड़ा हुआ था जो की आज कुंभ मेला अधिकारी ने निरीक्षण कर शुरू करवा दिया। मौके पर पहुंचे कुंभ मेला अधिकारी ने नारियल फोड़कर पुल का शुभारंभ किया।
इस दौरान कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि आगामी कुंभ के लिए इस फ्लाईओवर की सबसे जरूरत थी। हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं को अब हर की पौड़ी सीधे जा सकेंगे वहीं जो लोग देहरादून को जाना चाहते हैं उनको भी अब इस मार्ग से जाने में आसानी होगी…साथ ही स्थानीय निवासियों को अब जाम की समस्या से रूबरू नहीं होना पड़ेगा…इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुम्भ कार्य तेजी से चल रहे हैं और इस माह के अंत तक लगभग सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।