IAF Plane Crash: जोरहाट में भारतीय वायुसेना प्लेन क्रैश में 5 जवान शहीद, जांच के आदेश

IAF Plane Crash 5 Martyred: असम के जोरहाट(Jorhat, Assam) जिले में आज यानी शनिवार, 13 जून, 2026 को भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। विमान की लैंडिग के दौरान ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय विमान अरुणाचल प्रदेश से जोरहाट जा रहा था।
अब इसी हादसे को लेकर और जानकारी सामने आई है। इस हादसे में एयरफोर्स ने अपने पांच जवान खो दिए है। इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
IAF Plane Crash: जोरहाट में भारतीय वायुसेना प्लेन क्रैश
दरअसल ये घटना तब हुई जब रोवरिया क्षेत्र स्थित वायुसेना स्टेशन में 43 स्क्वाड्रन का AN-32 एयरक्राफ्ट लैंडिंग कर रहा था। इस प्लेन में सामान था। लैंडिंग के दौरान ही प्लेन क्रैश होकर दो टुकड़ों में बंट गया। जिसके बाद वो आग की चपेट में आ गया।इस हादसे को लेकर अब और जानकारी सामने आई है।
प्लेन क्रैश में पांच जवान शहीद
IAF ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर खेमाराम कुमावत और अग्निवीर दानिश आलम शहीद हो गए। ड्यूटी के दौरान उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। दुख की इस घड़ी में IAF उनके परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है।
ये भी पढ़ें:- बड़ा हादसा!, वायु सेना का AN-32 Aircraft हुआ क्रैश
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख
इस हादसे को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, “असम के जोरहाट में AN-32 हादसे में 5 एयर वॉरियर्स के निधन से गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में देश मजबूती से उनके परिजनों के साथ खड़ा है।”
हादसे में को-पायलट की बची जान
अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में को-पायलट की जान बच गई है। अभी फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। ये हादसा क्यों और कैसे हुआ इसके कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए है। इसको लेकर एक समिति गठित होगी।