National

बड़ा हादसा!, वायु सेना का AN-32 Aircraft हुआ क्रैश

असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। इस बात की जानकारी खुद भारतीय वायु सेना की तरफ से दी गई है। जानकारी के मुताबिक जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था तब ये हादसा हुआ। क्रैश होने के बाद घटनास्थल पर बचाव का काम जारी है। जिसके चलते और जानकारी का इंतजार है।

असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन में वायु सेना का AN-32 Aircraft हुआ क्रैश

दरअसल जो विमान क्रैश हुआ है वो AN-32 कार्गो प्लेन था। इसे सामान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। जैसे ही एयरक्राफ्ट एयरबेस पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था उसी दौरान ये हादसा हो गया। घटनास्थल पर बचाव और जांच का काम जारी है। बताते चलें कि पूर्वोत्तर में जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन भारतीय वायु सेना के प्रमुश ठिकानों में से एक है। असम और इस पूरे इलाके में ये हवाई अभियानों में अहम भूमिका निभाता है।

हादसे की वीडियो, फोटो वायरल

अभी फिलहाल इंडियन एयर फोर्स ने ये नहीं बताया है कि इस हादसे में कोई हताहत हुआ है या नहीं। अधिकारियों द्वारा आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी। क्रैश के बाद इस हादसे की फ़ोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कहां होता है इसका इस्तेमाल?

दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट AN-32 को भारतीय वायु सेना काफी बड़े पैमाने मे इस्तामाल करती है। सैनिको को लाने-जाने, लॉजिस्टिकल सपोर्ट आदि के लिए किया जाता है। उत्तर-पूर्वी इलाके और सीमावर्ती क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल खासतौर पर किया जाता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें