National

मैं गर्भवती हूं, मेरा हालचाल पूछने के बजाए फोन चला रहे, सुनते ही दरोगा पति ने मारी गोली

झांसी के बंगरा चौकी प्रभारी शशांक मिश्र ने घरेलू विवाद के चलते गर्भवती पत्नी पर सर्विस रिवाल्वर से तीन गोलियां दाग दी। खून से लथपथ पत्नी को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार दरोगा अपनी पत्नी शालिनी के साथ (28) पुलिस चौकी से थोड़ी दूर पर एक चिकित्सक के यहां किराए के मकान में रहते हैं। घायल शालिनी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 11.45 बजे चौकी प्रबारी शशांक मिश्र झांसी में अपनी मां से मिलकर बंगरा लौट रहे थे। उस समय शशांक के हाव भाव बदले हुए थे। घर आकर वह बिस्तर पर लेटकर मोबाइल चलाने लगे। यह देख उसने कहा कि वह गर्भवती है उसका हाल-चाल पूछने के बजाए मोबाइल चलाने लगे। उसने हल्के से शशांक की पीठ पर थपकी मार दी। इसी बात से शशांक नाराज हो गए और कहने लगे तुने मुझे मारा फिर मेज पर रखी सर्विस रिवाल्वर से उसके ऊपर तीन फायर कर दी। दो गोली गांए हाथ में कोहनी स ऊपर लगीं जबकि एक गोली कंधे को छूते हुए पीछे निकल गई।  

पड़ोसियों ने छीनी आरोपी दरोगा से रिवाल्वर

गोली लगते ही शालिनी खून से लथपथ हो गई। जान बचाने को वह बाहर की ओर भागी और पड़ोस के घर में घुस गई। शशांक भी पीछे-पीछे रिवाल्वर लेकर पहुंच गया। यहां से शालिनी ने सबसे पहले अपने छोटे मामा को फोन करके घटना की जानकारी दी। वहीं शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और पड़ोसियों ने समझाकर आरोपी दरोगा से रिवाल्वर छीनी। इसके बाद आधी रात करीब 1:20 मिनट पर घायल शालिनी को पड़ोसी लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां शालिनी को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। 

अस्पताल से फरार हुआ दरोगा

वहीं शालिनी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद आरोपी शशांक वहां से भाग निकला। उधर, दरोगा के गोली चलाने की खबर से पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। सीओ टहरौली आलोक अग्रहरि, उल्दन थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। 

आरोपी दरोगा को किया निलंबित

जांच पड़ताल करके फोरेंसिक टीन ने पूरे कमरे को सील कर दिया। इसके साथ ही आरोपी दरोगा के खिलाफ नवाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसएसपी राजेश एस ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी दरोगा की रिवाल्वर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें