National

दिल्ली के बाद Hyderabad में आग का तांडव!, उंची लपटें निगल गई तीन मंजिला इमारत

हाल ही में दिल्ली में होटल में लगी आग अब हैदराबाद (Hyderabad) भी पहुंच गई है। यहां अमीरपेट में मैत्रीवनम के मेट्रो पिलर नंबर A1043 के पास भयानक आग की लपटें देखने को मिली। जिसने आसपास की इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भयानक हैं कि आसमान पूरा धुएं से भर गया। ऐसे में दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई है। जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा हैं।

ये भी पढे़ं:- होटल में लगी भीषण आग!, बचने के लिए ऊपर से कूदे लोग, 20 लोगों की जलकर मौत, कई झुलसे

Hyderabad में आग का तांडव!, उंची लपटें निगल गई तीन मंजिला इमारत

हैदराबाद में लगी आग ने तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया है। दमकल की सात गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाया जा रहा है। इमरजेंसी राहत ऑपरेशन की वजह से अमीरपेट से SR नगर की तरफ जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया है। जिसके बाद सलाह दी गई कि इस रास्ते पर यात्रा करने से बचें। इस भयावह आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है।

ये भी पढे़ं:- अस्पताल में लगी आग, 5 मरीजों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री का रिएक्शन देखने वाला

दिल्ली में 21 लोगों की मौत

बताते चलें कि हाल ही में दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में भयानक आग लगी थी। इस हादसे में 21 लोगों की जलकर मौत हो गई। तो वहीं मरने वलाों में कई विदेशी भी शामिल हैं। इसके अलावा 25 से ज्यादा लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें