अस्पताल में लगी आग, 5 मरीजों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री का रिएक्शन देखने वाला

बिहार से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में आग लग गई। इस अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लगी। झुलसने और दम घुटने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई है।
बिहार के अस्पताल में लगी आग, 5 मरीजों की मौत
हालांकि आधिकारिक तौर पर 5 मौतों की ही पुष्टि हुई है। तो वहीं 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। इस हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। इलाज के लिए घायलों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का रिएक्शन देखने वाला
इस घटना के बाद अस्पताल की लापरवाही पर सवाल उठा हे हैं। तो वहीं जब इस हादसे के बारे में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और हाथ जोड़ लिए। इस बड़े हादसे के बीच वो पटना एयरपोर्ट से अचानक दिल्ली रवाना हो गए।
सीएम सम्राट चौधरी ने की मुआवजे की घोषणा
इसी बीच सीएम सम्राट चौधरी ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने तकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का भी ऐलान किया है।