HaridwarhighlightUttarakhand

दहेज ना देने पर पति ने पत्नी को किया प्रताड़ित, चूल्हे में सिर डालकर जलाया चेहरा

हरिद्वार जनपद के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से दहेज़ उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पति और ससुराल पक्ष पर महिला ने दहेज़ की मांग पूरी ना करने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने आरोप लगाया है की उसके पति ने उसका सिर चूल्हे में डालकर चेहरा जलाने का भी प्रयास किया है। महिला ने इस संबंध में गंगनहर पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

महिला को किया दहेज के लिए प्रताड़ित

जानकारी के मुताबिक महिला ने गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी अपने पति पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया की उसकी शादी 17 दिसंबर 2022 को सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। महिला के मना करने पर उसकी पिटाई की गई। महिला का आरोप है की उसके पति ने उसके साथ आप्रकृतिक संबंध बनाने के भी प्रयास किए।

चेहरा जलाने का किया प्रयास

पीड़ित महिला ने बताया की 23 मार्च 2023 को उसके पति ने उसका सिर चूल्हे में दाल दिया था। जिस कारण महिला के चेहरे का आधा हिस्सा झुलस गया है। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। जिसके बाद महिला के मायके पक्ष के लोगों ने उसका इलाज कराया।

महिला ने गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में शिकायत करवाई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button