UttarakhandHaridwar NewsHighlight

मामूली कहासुनी के चलते पत्नी की हत्या कर आरोपी पति फरार, पुलिस तलाश में जुटी

मामूली कहासुनी के चलते पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मामूली कहासुनी के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट

घटना हरिद्वार के ज्वालापुर की है। आरोपी युवक की पहचान नीटू सैनी निवासी राजीवनगर बस्ती, हरिद्वार के रूप में हुई। नीटू पेशे से कार चालक है। 18 साल पहले नीटू ने गीता से शादी की थी। गीता मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। बड़ा बेटा ऋषभ (17), गौरी (11) और वैभव (7) का है।

हत्या कर आरोपी पति फरा

नीटू सैनी ने मामूली कहासुनी के चलते किसी भारी चीज से गीता के सिर पर हमला कर दिया। जिसके बाद गीता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ पर ग्रामीणों ने बताया की दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी

जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतका के देवर अंकित सैनी ने मामले को लेकर तहरीर दी है। आरोपित नीटू सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें