DehradunBig News

दिलाराम चौक के पास शोरूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

दिलाराम चौक के पास देर रात रेड टेप शोरूम में भीषण आग लग गई. आग की लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी.

दिलाराम चौक के पास शोरूम में लगी भीषण आग

घटना थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत दिलाराम चौक के पास की है. देर रात रेड टेप शोरूम में भीषण आग लग गई. आग की लपटे देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड की टीम को दी. सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. शोरूम में हुए अग्निकांड से वहां रखा सारा सामान जल कर राख हो गया.

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

मामले को लेकर घटनास्थल पर मौजूद नगर अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है. शोरूम में आग बुझाने का कोई उपकरण नहीं थे. फायर बिग्रेड की टीम ने समय से आग पर काबू पा लिया नहीं तो बगल में स्थित आनंदम स्वीट शॉप को भी नुकसान हो सकता था. इसके साथ शोरूम मालिक को कितना नुकसान हुआ है. इसका उसका आंकलन किया जा रहा है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button