Entertainment

Hrithik Roshan Birthday: बचपन से ऋतिक रोशन को थी ये बीमारी, एक्टिंग पर पड़ा असर, फिर यूं छूटा पीछा

Hrithik Roshan Birthday: बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ के नाम से फेमस ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) 10 जनवरी को अपना 50 वां जन्मदिन(Hrithik Roshan Birthday) मना रहे हैं। अभिनेता ने साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।

पहली ही फिल्म से वो दर्शकों के दिलों में छा गए। इंडस्ट्री में ऋतिक अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स के लिए मशहूर है। अभिनेता का नाम दुनिया के टॉप 10 हैंडसम अभिनेताओं की लिस्ट में भी शुमार है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातों को जानते है।

HRITIK ROSHAN

बचपन से Hrithik Roshan को थी ये बीमारी

करोड़ों लोगों के चहेते सुपरस्टार ऋतिक के बारे में शायद ही कोई जनता होगा की बचपन में उन्हें एक बीमारी थी। जिसके चलते उन्हें अपने पापा डायरेक्टर-एक्टर राकेश रोशन से डाट खानी पड़ती थी।

ऋतिक रोशन ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी फिल्म में छोटा-मोटा रोल किया था। बचपन से ही अभिनेता को एक्टिंग का शौक था। लेकिन इस बीमारी के चलते उन्हें एक्टिंग के अपने सपने को पूरा करने में कई परेशानियां आई।

एक्टिंग पर पड़ा असर

दरअसल बचपन से ही ऋतिक को हकलाने की बीमारी थी। जिसके चलते वो साफ नहीं बोल पातें थे। साल 2009 में अभिनेता ने इस बात का खुलासा खुद फराह खान के शो ‘तेरे मेरे बीच में’ में किया था। उन्होंने बताया की उन्हें हकलाने की बीमारी छह साल की उम्र से थी।

जिसकी वजह से वो स्कूल भी नहीं जाना चाहते थे। स्कुल में बच्चे उनकी इस बीमारी का मजाक उड़ाते थे। अभिनेता ने ये भी बताया की 35 साल की उम्र तक उनकी ये बीमारी रही। जिसका असर उनकी एक्टिंग पर पड़ा। हकलाने की वजह से वो ठीक से स्क्रिप्ट नहीं पड़ पाते थे। बाद में उन्होंने स्पीच थैरेपी लेनी शुरू की।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button