National

Manipur: कैसे हुआ सीएम बिरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर हमला? मुख्यमंत्री ने दी चेतावनी

मणिपुर में हुई हिंसा को एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। मणिपुर में अभी भी हिंसा देखने को मिल रही है। सोमवार को मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह के अग्रिम सुरक्षा काफिले पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले के बाद एक जवान के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इस पूरी घटना के बाद अब सीएम बिरेन सिंह का बयान भी सामने आया है।

कैसे हुआ हमला?

बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री का सुरक्षा काफिला हिंसा प्रभाविकत जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था। उग्रवागी कांगपोकपी जिले में घात लगाकर बैठे थे और तब मुख्यमंत्री का सुरक्षा काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था तभी उस पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान घायल हो गया। सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की है।

सीएम बीरेन सिंह ने सख्त कार्रवाई की

वहीं इस हमले के बाद अब मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। बिरेन सिंह ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद निंदनीय है। यह सीधे मुख्यमंत्री पर हमला है, यानी सीधे राज्य के लोगों पर हमला है। इसलिए राज्य सरकार को कुछ करना होगा। उन्होनें कहा कि हम अपने सहयोगियों से बात करेंगे और कुछ निर्णय लेंगे।  

तलाशी अभियान शुरु

वहीं पुलिस ने बंधूकधारियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरु कर दिया है। इससे पहले संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार को जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय और कम से कम 70 मकानों में आग लगा दी थीय़

Back to top button