Healthhighlight

ऑफिस जाने वाले खुद को COVID-19 से कैसे बचाए? बचाव के लिए नोट कर लें ये बातें

How to Prevent COVID-19 in Office: कोविड-19 (COVID-19) एक बार फिर देश के साथ-साथ दुनियाभर में दस्तक दे रहा है। महामारी खत्म होने के बाद भी इस वायरस के नए स्ट्रेन सामने आ रहे हैं। जो चिंता का विषय बन चुके है। हाल ही में कोविड का नया वेरिएंट (JN.1 Variant) फैल रहा है। ऐसे में इस वायरस के संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। देश में भी कोरोना के अभी फिलहाल 1000 (COVID-19 Cases in India) से ज्यादा एक्टिव केस है।

वैसे तो घबराने की बात नहीं है लेकिन जरा सी लापरवाही सभी के लिए घातक हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप इससे अपना बचाव जरूर करें। ऐसे में अगर आप बाहर काम करने जाते हैं तो आपको ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में चलिए जानते है कि कौन सी बातों का ध्यान रखकर आप अपने आप को सुरक्षित (COVID-19 Prevention Tips for Working People) रख सकते है।

ऑफिस जाने वाले खुद को कोविड-19 से कैसे बचाए? (How to Prevent COVID-19 in Office)

कोविड-19 एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से फैल जाता है। ऐसे में ऑफिस जाने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत ज्यादा है। वैसे तो महामारी के दौरान हर व्यक्ति को वैक्सीन लगी है। लेकिन फिर भी सतर्कता जरूरी है।

  1. वैक्सीन की डोज पूरी कर लें
    अगर किसी वजह से आप वैक्सीन नहीं लगवा पाए थे, तो अब देरी न करें। और अगर आपने वैक्सीन तो लगवाई थी, लेकिन बूस्टर डोज मिस कर दिया है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर उसे भी पूरा करें। खासकर बुजुर्ग या बीमार लोगों के लिए ये और भी ज़रूरी है।
  2. दूरी बनाए रखना अब भी कारगर है
    ऑफिस में या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में जितना हो सके लोगों से एक मीटर की दूरी बनाए रखें। हर कोई बीमार दिखे, ये ज़रूरी नहीं। इसलिए बचाव सबसे बेहतर उपाय है।
  3. मास्क को न करें नजरअंदाज
    अगर आप ऐसे माहौल में हैं जहां वेंटिलेशन कम है या भीड़ ज्यादा है, तो N-95 मास्क ज़रूर पहनें। मास्क हमेशा अच्छी फिटिंग वाला हो, जिससे किनारों से हवा अंदर न जाए। डिस्पोजेबल मास्क हो तो रोज़ बदलें, और रीयूज़ेबल हो तो अच्छी तरह धोकर ही दोबारा इस्तेमाल करें।
  4. हाथों की सफाई है पहली डिफेंस लाइन
    बाहर से लौटने पर या किसी चीज़ को छूने के बाद हाथों को साबुन और पानी से जरूर धोएं। अगर वॉशबेसिन न मिले, तो सैनीटाइज़र का इस्तेमाल करें। खासतौर पर खाने से पहले या चेहरा छूने से पहले हाथ साफ होना ज़रूरी है।
  5. खांसी-छींक का ढंग भी बताता है आपकी समझदारी
    अगर आपको खांसी या छींक आती है तो टिशू या कोहनी से मुंह ढकें। टिशू इस्तेमाल के बाद तुरंत डस्टबिन में फेंकें और हाथ साफ करें।
  6. अपना वर्क स्टेशन रखें साफ-सुथरा
    ऑफिस डेस्क, लैपटॉप, मोबाइल और बाकी इस्तेमाल की चीज़ों को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें। छोटी-छोटी आदतें बड़ा फर्क डालती हैं।
  7. चेहरा न छूएं जब तक हाथ साफ न हों
    नाक, आंख और मुंह को तभी छुएं जब हाथ साफ हों। क्योंकि वायरस इन्हीं रास्तों से शरीर में घुसता है।
  8. इम्युनिटी को रखें मजबूत
    फलों, हरी सब्ज़ियों, विटामिन-C, जिंक और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें। साथ ही रोज़ाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें, जिससे फेफड़े मज़बूत रहें।
  9. लक्षण दिखें तो फौरन सतर्क हो जाएं
    बुखार, खांसी, थकावट, स्वाद या गंध का चला जाना—अगर ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। खुद को आइसोलेट करें और लक्षण दिखने के 10 दिन बाद तक आइसोलेशन में रहें। लक्षण पूरी तरह खत्म होने के बाद भी 3 दिन का आइसोलेशन ज़रूरी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button