EntertainmentHighlight

तैयार हो जाएं!, इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म Housefull 5 OTT Release

Housefull 5 OTT release: बॉलीवुड की फेमस कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ का 5वां पार्ट हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। हाउसफुल 5 आने में करीब छह साल लग गए। फिल्म को ऑडियंस से मिक्सड रिव्यूज मिले थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी कमाई की है।

छह जून को रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में पूरा एक महीना हो गया है। इसी बीच अब मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है। चलिए जानते है कि दर्शक कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) का मजा ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- बेटी पर था गर्व, फिर क्यों पिता ने खून से रंगे हाथ? क्या है नेशनल टैनिस प्लेयर Radhika Yadav की हत्या का कारण?

जानिए कब और कहां रिलीज होगी ‘हाउसफुल 5’ Housefull 5 OTT release

खबरों की माने तो ‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। कहा जा रहा है कि फिल्म को जुलाई के अंत में या फिर अगस्त की स्टार्टिंग में रिलीज करने का प्लान किया जा रहा है। ऐसे में जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे। वो सभी इस कॉमेडी फिल्म का लुत्फ अपनी फैमिली के साथ घर बैठे ले पाएंगे।

हाउसफुल 5 की कमाई? Housefull 5 Collection

हालांकि मेकर्स द्वारा अभी ‘हाउसफुल 5‘ की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट ऑफिशियली अनाउंस नहीं की गई है। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने करीब 225 करोड़ रुपए खर्च किए थे। खबरों की मानें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 236.15 करोड़ के आसपास रहा है।

ये भी पढ़ें:- लापरवाही की हदें पार!, महिला के Voter ID पर क्या कर रहे CM नीतीश कुमार?

फिल्म की स्टारकास्ट Housefull 5 Starcast

जिससे ये फिल्म हिट की कैटेगरी में आ गई है। फिल्म मल्टी स्टारर कास्ट से लेस है। जिसमें अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सौंदर्या शर्मा, जॉनी लीवर, फरदीन खान, चित्रांगदा सिंह, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, चंकी पांडे, रंजीत और नाना पाटेकर आदि कई बड़े-बड़े कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें