HighlightNainital News

वीकेंड पर नैनीताल में हाउसफुल, घंटों रेंगते रहे वाहन

वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलम ये है कि अब पहाड़ों में ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो गई है। नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा।

वीकेंड पर नैनीताल में लगा भयंकर ट्रैफिक जाम

पहाड़ों पर इन दिनों सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिस कारण नैनीताल में आज भीषण ट्रैफिक जाम लगा। दो दिन के वीकेंड के कारण भीमताल में सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई। जिस कारण सुबह से शाम तक बाईपास मार्ग पर जाम लगने से पर्यटक घंटों परेशान रहे।

वाहनों की लगी रही लंबी कतार

वीकेंड के कारण ज्यादा सैलानी नैनीताल आए। भीमताल के मल्लीताल बाजार क्षेत्र में टाइल्स के निर्माण का कार्य हो रहा है। इस कारण बाजार से वाहनों की इंट्री बंद की गई है। इससे सभी छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही बाईपास मार्ग से कराई जा रही है। जिस कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

घंटों ट्रैफिक जाममें फंसे रहे यात्री

नैनीताल घूमने आए पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। लोग घंटों तक जाम के कारण सड़कों पर फंसे रहे। आलम ये था कि एंबुलेंस भी बहुत देर तक ट्रैफिक जाम में ही फंसी रही। जाम के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें