ऊधमसिंह नगर: चुनाव परिणामों के बाद हारने वाली कांग्रेस तो समीक्षा कर ही रही है। भाजपा भी समीक्षा करने में जुट गई है, लेकिन दोनों पार्टियों से पहले जनता ने अपने-अपने हिसाब से समीक्षा में जुट गए हैं। ऐसी ही एक चर्चा गदरपुर विधानसभा को लेकर चल रही है। लोगों का कहना है कि पांडे जी ने, भट्ट जी को वोट नहीं डलवाए।
अरविंद पांडे की विधानसभा में पड़े कम वोट
2019 लोकसभा चुनाव नैनीताल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस महासचिव हरीश रावत को भारी मतों से हरा दिया। अजय भट्ट चुनाव तो जीत गए हैं, लेकिन विधासभाओं के हिसाब से वोटों के आंकड़े सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बलराज पासी को टिकट नहीं मिलने से अरविंद पांडे का नाराज बताया जा रहा था।
अरविंद पांडे को सवाल का जवाब देना पड़ रहा है भारी
शिक्षा मंत्री की विधानसभा से अजय भट्ट को कम वोट मिले हैं। जिसकी चर्चा ऊधमसिंह नगर में चल रही है। शिक्षा मंत्री के लिए उनकी विधानसभा से कम वोट मिलने को लेकर अब उनसे लोग सवाल पूछ रहे हैं। उनको सवाल का जवाब देना भारी पड़ रहा है। अरविंद पांडे 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करने के बजाय 2014 के चुनाव के वोटों की बात कर रहे हैं।