Big NewsRudraprayag

गौरीकुंड के पास बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा यात्रियों को ले जा रहा वाहन, मची चीख-पुकार

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी सामने आ रही है। गौरीकुंड के पास यात्रियों को ले जा रहा एक बोलरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिस से मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।

गौरीकुंड के पास खाई में गिरा यात्रियों को ले जा रहा वाहन

गौरीकुंड के पास एत बोलरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में 14 लोग सवार थे। घटना की जानकारी पर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब तक 13 वाहन सवारों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

एक लापता और तीन गंभीर रूप से घायल

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के मुताबिक वाहन सवार एक व्यक्ति अब भी लापता है। जिसकी तलाश अभी जारी है। जबकि दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। घटनास्थल पर अब भी सर्च अभियान जारी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button