Entertainment

Honey Singh Divorce: हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से हुआ तलाक, इतने करोड़ में केस हुआ सेटल

Honey Singh Divorce: बॉलीवुड के फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) खबरों में बने हुए है। मंगलवार को हनी और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के तलाक को दिल्ली की अदालत ने मंजूर कर दिया है।

ढाई साल बाद मिली मंजूरी(Honey Singh Divorce)

खबरों की माने तो हनी सिंह और उनकी पत्नी के बीच इतने साल से चल रहे डाइवोर्स के मामलें को फैमिली कोर्ट में परमजीत सिंह ने दोनों पक्षों को तलाक की मंजूरी दे दी है। बता दें की रैपर की पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा का इलज़ाम लगाया था।

उनकी पत्नी शालिनी के मुताबिक हनी और उनके परिवार ने दोनों मानसिक और शारीरिक तौर पर उन्हें प्रताड़ित किया था। mऐसे में अब दोनों ही पार्टियों के बीच समझोता हो गया है। उनकी पत्नी ने सभी आरोपों को वापस ले लिया है। बता दें की बीते साल रैपर ने अपनी पत्नी को एक करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट दिया था।

Honey Singh ने रिएलिटी शो में किया था खुलासा

हनी सिंह और शालिनी ने 20 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों साल 2011 में दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपने करीबी रिश्तेदार और परिवार के बीच शादी की। शादी के तीन साल बाद हनी सिंह और शालिनी की अफेयर की खबरें उड़ने लगी।

जिसके बाद एक रिएलिटी शो के दौरान रैपर ने बताया की वो पहले से ही शालिनी से शादी कर चुके है।
बता दें की हनी सिंह बॉलीवुड के चर्चित रैपर और सिंगर है। उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए है। बीच में कुछ सालों तक म्यूजिक इंडस्ट्री से ब्रेक के बाद अब हनी सिंह ने गाना रिलीज़ कर कमबैक किया है।

Back to top button