‘होमबाउंड’ Oscar के लिए हुई शॉर्टलिस्ट, खुशी से नाची स्टारकास्ट, पोस्ट कर लिखा ये

निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’ ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं किया हो। लेकिन अब वो ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुकी है। इस बड़े ही खास पल ने फिल्म की स्टारकास्ट को भावुक कर दिया। ऐसे में करण जौहर, जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, धर्मा प्रोडक्शन और कियारा आडवाणी ने पोस्ट कर ऑस्कर में फिल्म के शॉर्टलिस्ट होने के बाद खुशी जाहिर की है।
होमबाउंड’ ऑस्कर के लिए हुई शॉर्टलिस्ट homebound shortlisted for oscar 2026
करण जौहर ने फिल्म की पूरी कास्ट को बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “होमबाउंड’ ने कान्स से लेकर ऑस्कर तक का सफर तय कर लिया है। मुझे नहीं पता कि मैं ये कैसे बताऊं कि मैं ‘होमबाउंड’ की जर्नी से कितना प्राउड, खुश और उत्साहित हूं।
हमारे इतने सारे सपनों को सच करने के लिए नीरज घायवान, आपका धन्यवाद… कान्स से लेकर ऑस्कर शॉर्टलिस्ट तक, यह एक बहुत ही शानदार जर्नी रही है! इस खास फिल्म की पूरी कास्ट, क्रू और टीम को बहुत सारा प्यार।”
फिल्म की स्टारकास्ट ने शेयर किया पोस्ट
जाह्नवी कपूर ने भी पोस्ट कर लिखा, “होमबाउंड 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है और फाइनल नॉमिनेशन जनवरी में होंगे।”
खुशी से नाची स्टारकास्ट
इसके साथ ही ईशान खट्टर ने भी हार्ट इमोजी पोस्ट कर खुशी जाहिर की है। फिल्म में सेकेंड लीड रोल प्ले करने वाले विशाल जेठवा ने ने लिखा, “थैंक्यू भगवान जी, पापा होते तो बड़े खुश होते।”