
Home Remedies for Mosquito Bites: बरसात के साथ जहां ठंडी हवा और मिट्टी की सौंधी खुशबू मन को सुकून देती है। वहीं मॉनसून अपने साथ मच्छरों( Mosquito) की फौज भी लेकर आता है। जो कि बरसात के सीजन में हर घर की टेंशन बन जाती है। इनसे होने वाली बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया आदि का डर भी बना रहता है।
मार्केट में मच्छरों को भगाने वाले स्प्रे, कॉइल और मॉस्किटो रिपेलेंट्स तो मिलते है। वो थोड़ी देर के लिए राहत तो देते हैं। लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स सेहत पर असर डाल सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ नेचुरल और सेफ तरीका ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आपके किचन में ही इसका जवाब छिपा है।
Home Remedies for Mosquito Bites: मच्छरों के लिए नीम और नारियल का तेल
नीम का तेल मच्छरों के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं है। 1 चम्मच नीम और 1 चम्मच नारियल तेल को मिलाकर हाथ-पैरों पर लगा लें। इससे ना तो मच्छर पास आएंगे और ना ही कोई साइड इफेक्ट होगा। ये नुस्खा बच्चों के लिए भी सुरक्षित माना जाता है।
तुलसी का पौधा रखिए घर में
तुलसी की तेज खुशबू मच्छरों को बिल्कुल रास नहीं आती। घर की खिड़की या दरवाजे के पास तुलसी का पौधा रखें। चाहें तो तुलसी के पत्तों को उबालकर उसका पानी कमरे में छिड़क दें मच्छर भाग जाएंगे।
कपूर और नींबू का कमाल
एक कटोरी में कपूर जलाएं और उसमें नींबू का रस डाल दें। इस मिश्रण की खुशबू कमरे में फैलते ही मच्छर भाग जाते हैं। सोने से पहले अगर ये उपाय कर लिया जाए, तो रातभर चैन की नींद मिल सकती है।
लहसुन का स्प्रे करें
लहसुन की गंध जितनी इंसानों को चुभती है, मच्छरों को उससे कई गुना ज्यादा परेशानी होती है। कुछ लहसुन की कलियां लें, उन्हें पानी में उबालें और जब ठंडा हो जाए तो उस पानी को कमरे में स्प्रे करें। ये पूरी तरह नैचुरल तरीका है और असर भी तुरंत करता है।
लेमनग्रास और पुदीने का नेचुरल स्प्रे
थोड़ा सा लेमनग्रास ऑयल लें और उसमें पुदीने के पत्ते डालें। इसे पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। अब इसे घर के कोनों में छिड़कें। इससे ना तो कोई केमिकल और ना कोई साइड इफेक्ट होगा।
Disclaimer: ये सारे उपाय घरेलू हैं और आमतौर पर सुरक्षित माने जाते हैं> लेकिन किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खासकर अगर घर में छोटे बच्चे या एलर्जी वाले सदस्य हों।