Big NewsAlmora

8 मार्च को जागेश्वर में देवदार के पेड़ काटने का विरोध करेंगे लोग, सोशल मीडिया पर चली #हिटोजागेश्वर मुहिम

अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में जागेश्वर में सड़क चौड़ीकरण के लिए देवदार के पेड़ काटे जाने हैं। इन पेड़ों पर निशान भी लगा दिए गए हैं। जिसके बाद लोगों का आक्रोश इस मामले को देखने को मिल रहा है। हालांकि सीएम धामी ने इस मामले में दोबारा सर्वे के निर्देश दे दिए हैं लेकिन फिर भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है।

सोशल मीडिया पर चली #हिटोजागेश्वर मुहिम

जागेश्वर धाम में देवदार के पेड़ काटने का मुद्दा अब भी शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों के साथ ही अन्य लोग भी इस मुद्दे पर खुलकर विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो किसी भी हाल में पेड़ों को नहीं काटने देंगे। इसके लिए अब सोशल मीडिया पर #हिटोजागेश्वर की मुहिम भी चल पड़ी है।

almora

8 मार्च को जागेश्वर में करेंगे विरोध

हिटो जागेश्वर मुहिम के तहत लोगों से अपील की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग आठ मार्च को जागेश्वर आएं और देवदार के पेड़ों लगे घावों को ठीक करने के लिए पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधे जाएंगे और देवदार के पेड़ों की रक्षा की जाएगी। सोशल मीडिया पर लोगों से ज्यादा से ज्यादा आने की अपील की जा रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button