UttarakhandDehradunhighlight

दिनदहाड़े पांच लाख की लूट को अंजाम देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तीन राज्यों की पुलिस को थी तलाश

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। विकासनगर के हर्बटपुर में दिनदहाड़े किसान से पांच लाख रुपए की लूट को अंजाम देने वाले आरोपी को देहरादून पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

दिनदहाड़े लूट को अंजाम देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

आरोपी की पहचान अमित कुमार (34) मुरादाबाद आदर्श कॉलोनी सिविल लाइन के रूप में हुई है। आरोपी का दूसरा साथी अविनाश उर्फ मोहित अभी फरार चल रहा है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले माह 23 मई को बाइक सवार दो बदमाशों ने जाटों वाला सहसपुर निवासी शेरदिन से दिनदहाड़े पांच लाख रुपए की लूट की थी।

दिल्ली से मुरादाबाद जाने की फिराक में था आरोपी

पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश कर हिस्ट्रीशीटर अमित कुमार को दिल्ली से दबोच लिया है। आरोपी मुरादाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात ओर हरियाणा में 14 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के साथी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button