International Newshighlight

15 दिनों में तीसरी घटना!, बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या

बांग्लादेश से एक और हिंदू युवक की हत्या का मामला सामने आ रहा है। ये हत्या उसी मयमनसिंह जिले की है। जहां 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास की भी भीड़ ने पीट-पीट कर मार दिया था। बता दें कि ये बीते 15 दिनों में तीसरा मामला है। जब हिंदू युवक को बांग्लादेश में मारा गया। इससे पहले ढाका में अमृत मंडल की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या

बांग्लादेश में हुए तीसरी हिंदू युवक की हत्या सोमवार यानी 29 दिसंबर 2025 को शाम 6.45 बजे की है। फैक्ट्री में ये घटना हुई। लबीब ग्रुप गार्मेंट के भालुका उपजिला इलाका स्थित सुल्तान स्वेटर्स लिमिटेड में बजेंद्र बिस्वास अपने दोस्त नोमान मिया के साथ था।

बजेंद्र की थाई पर गोली मारी गई। ये गोली नोमान की बंदूक से ही चली गई। पुलिस ने नोमान को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बजेंद्र बिस्वास 42 साल का था। तो वहीं नोमान मिया 29 साल का है।

दोस्त ने चलाई गोली

पुलिस की माने तो बजेंद्र और नोमान फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। अंसार बैरक में भी वो रहते थे। बातचीत के दौरान नोमान ने बजेंद्र बिस्वास पर बंदूक तान दी। कहा जा रहा है कि ये मजाक में किया गया था। लेकिन बंदूक का ट्रिगर दब गया। जिससे बजेंद्र की लेफ्ट थाई में गोली लग गई।

दीपू दास की हत्या के बाद काफी तनाव की स्थिति

बजेंद्र बिस्वास की हत्या के बाद आशंका जताई जा रही है कि एक बार फिर से तनाव की स्थिति फैल सकती है। पहले से ही बांग्लादेश में हालात काफी गंभीर है। आए दिन अल्पसंख्यकों को लेकर हिंसात्मक घटनाएं आती रहती हैं। 18 दिसंबर को जब दीपू दास की हत्या कर उसे जला दिया गया था। तब से ही हालात काफी गंभीर बने हुए है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button