National

Hindi Diwas: भारत में इस राज्य ने सबसे पहले हिंदी अपनाई, यहां जानिए रोचक तथ्य

हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (Hindi Diwas) मनाया जाता है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस साल 2006 में मनाया था। तब से हर साल इस दिवस को मनाया जा रहा है। इस बार विश्व हिंदी दिवस का विषय एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज रखा गया है। वहीं 14 सिंतबर को राष्ट्री हिंदी दिवस मनाया जाता है।

इस राज्य में सबसे पहले हिंदी अपनाई

बता दें कि भारत में सबसे पहले बिहार राज्य ने हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था। इस तरह बिहार हिंदी को अपनाने वाला पहला राज्य बना। बिहार के बाद यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल आदि राज्यों ने भी यह कदम उठाया।

दुनिया में हिंदी तीसरे नंबर पर

दुनिया की 20 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी तीसरे नंबर पर है। बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा अंग्रेजी को बोला जाता है फिर चीन की मंदारिन भाषा को और फिर तीसरे नंबर पर हिंदी भाषा को।

हिंदी सीखना काफी सरल

हिंदी को दुनिया की सबसे सरल, स्पष्ट और सहज भाषा माना जाता है। इस भाषा में व्याकरण से लेकर उच्चारण तक सब कुछ स्पष्ट है। यही वजह है कि अन्य भाषाओं के मुकाबले हिंदी सीखना काफी सरल माना जाता है।

फिजी में भी मिला हिंदी को दर्जा

हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा फिजी में भी मिला है। यहां की हिंदी अवधी, भोजपुरी और अन्य बोलियों का मिलाजुला रुप है। इसे फिजियन हिंदी कहते हैं। अंग्रेजी ने योग, अवतार, लूट, जंगल, कर्म, शैंपू, ठग, गुरु आदि जैसे शब्द हिंदी से लिए। नेपाल, अमेरिका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, जर्मनी, ब्रिटेन, यूएई, दक्षिण अप्रीका युगांडा, सूरीनाम, मॉरिशस, त्रिनिदाद, सूरीनाम जैसे देशों में भी हिंदी बोली जाती है।

Back to top button