Entertainment

‘लगातार दर्द में हूं…’, ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही Hina Khan की हुई सर्जरी, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर(Hina Khan Breast Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही हैं। आए दिन एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी हेल्थ से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती है। हिना इन खतरनाक बिमारी का सामना डट के कर रही हैं। बता दें कि मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल वो वहीं एडमिट है। जहां उनकी सर्जरी हुई। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने फैंस को बीते दिन दी है।

Hina Khan की हुई सर्जरी

हिना खान(Hina Khan) ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो इस वक्त अस्पताल मं एडमिट है। उन्हें सभी की दुआओं की जरूरत है। उनकी सर्जरी हुई है। जिसमें वो दर्द से जूझ रही हैं। अभिनेत्री ने हाथ की एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं। उनके हाथ में बैंड लगा हुआ नजर आ रहा है। इस फोटो में उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘बस एक दिन और, दुआ।’

BREAST CANCER

लगातार दर्द में है Hina Khan

इसके साथ ही इस्टाग्राम में उन्होंने एक और पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वो काफी दर्द में है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा, “लगातार दर्द में हूं, हां लगातार हर सेकंड…इंसान हंस रहा है लेकिन फिर भी वो पेंन में है, इंसान दर्द बयां नहीं कर रहा है लेकिन फिर भी वो दर्द में है, इंसान ये कहे कि वो दर्द में नहीं है, लेकिन फिर भी वो दर्द में है।’

काम पर लौटी हिना

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही हिना ने अपने फैंस को ब्रेस्ट कैंसर से जूझने की खबर दी थी। जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए थे। लगातार लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। बता दें कि बीते दिन उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो अपने कीमोथैरेपी के पहले सेशन के बाद काम पर लौटी थीं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button