Entertainment

स्टेज 3 Breast Cancer से जूझ रही हैं Hina Khan, पोस्ट शेयर कर बताया अपना हाल

बिग बॉस फेम अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) ने सोशल मीडिया पर चौकाने वाला खुलासा किया है। जिससे उनके फैंस काफी निराश होने वाले है। अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वो कैंसर जैसी जानलेवा बिमारी से झूझ रही है। उन्हें स्टेज-3 ब्रेस्ट कैंसर(Breast Cancer) है।

हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर

अभिनेत्री Hina Khan ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि, सभी को नमस्कार! मेरे बारे में कई अफवाहें उड़ रही है जिसको लेकर वो बात करना चाहती हैं। वो उन सभी से बात करना चाहती है जो उनसे प्यार करते है और उनकी परवाह करते है। आगे उन्होंने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। वो इस बीमारी का इलाज करवा रही हैं। अभी वो ठीक हैं।

इस बिमारी से उभरने के लिए वो हर संभव प्रयास करेंगी। इस मुश्किल घड़ी में उन्होंने फैंस से प्रीविसी की अपील की है। साथ ही इस कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से लड़ने के लिए लोगों का सपोर्ट मांगा है और फैंस से अपील की है कि वो उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें।

BREAST CANCER
BREAST CANCER

फैंस मांग रहे दुआएं

हिना खान की इस पोस्ट के बाद फैंस काफी दुखी है। वो लगातार इस पोस्ट पर कमेंट कर अभिनेत्री के जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे है। साथ ही अभिनेत्री को हौसला भी दे रहे हैं। फैंस के अलावा बाकी एक्टर्स भी हिना खान की इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।

कुछ महीने पहले दवाई की फोटो की थी शेयर

बता दें कि इसी साल अप्रैल के महीने में हिना खान ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था कि वो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ रही है। उन्होंने बताया था कि वो खाना भी अच्छे से नहीं खा पा रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी दवाइयों की भी फोटो शेयर की थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button