Trendinghighlight

पहाड़ की अनोखी शादी!, दो सगे भाइ बने एक ही दुल्हन के पति, Video Viral

पहाड़ की एक बेहद ही अनोखी और प्राचीन परंपरा को एक परिवार ने जीवित किया है। यहां पर दो सगे भाइयों ने एक ही दुल्हन से शादी रचाई। दरअसल ये मामला हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) का है। हिमाचल पहले से ही अपनी अलग और अनोखी परम्पराओं के लिए फेमस है। इसी के बीच एक परिवार ने बहुपतिप्रथा को फिर से जिवित किया है। चलिए जानते है कि पूरा मामला आखिर है क्या?

ये भी पढ़ें:- Coldplay कॉन्सर्ट में HR संग Kiss Cam पर रंगें हाथों पकड़े गए Astronomer CEO साहब, पत्नी ने हटाया सरनेम

पहाड़ की प्राचीन परंपरा!

सिरमौर जिले की लोक परम्पराएं और रीति-रिवाज भी काफी हटके हैं। यहां पर आज भी बहुपतिप्रथा चलन में है। बता दें कि संयुक्त परिवार और प्रॉपर्टी बंटवारे को रोकने के लिए ये प्रथा पहले के समय में प्रचलित थी। ऐसे में वर्तमान में भी इस प्रचलन का एक उदाहरण देखने को मिला। सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की से शादी की। जिसके बाद ये शादी चर्चा का विषय बन गई।

ये भी पढ़ें:- कौन है सही, अनिरुद्धाचार्य या अखिलेश ?,ये है भगवान श्री कृष्‍ण का सबसे पहला नाम

दो सगे भाइयों ने एक ही दुल्हन से रचाई शादी, Video Viral

गिरिपार क्षेत्र की ये प्राचीन परंपरा है। लेकिन समय के साथ ये गायब हो गई थी। लेकिन अब एक परिवार ने अपने दोनों बेटों की शादी एक ही लड़के से कराकर इसे फिर से जीवित कर दिया। शादी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाटी समाज में इस परंपरा को उजला पक्ष कहा जाता है।

धूमधाम से हुई दोनों भाइयों की शादी

दरअसल शिलाई गांव के थिंडो खानदान के शख्स ने अपने दोनों बेटों की शादी कुन्हट गांव की बेटी से कराई। ये शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ करवाई गई। तीनों नवविवाहित शिक्षित हैं। साथ ही साधन-संपन्न परिवार से तालुख रखते हैं। एक वर जल शक्ति विभाग में है। तो वहीं दूसरा दूल्हा विदेश में नौकरी करता है। दोनों भाइयों की शादी काफी धूमधाम से हुई। परिवार और रिश्तेदारों के अलावा, गांव के लोग भी शादी में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:- Air India Flight Crash पर शुरू हुआ ब्लेम गेम…,अमेरिकी मीडिया ने लिख डाली AI-171 की एक अनोखी नई कहानी

उत्तराखंड में भी प्रचलित थी ये परंपरा

आपको बता दें कि उत्तराखंड में भी पहले के समय में सगे भाई एक ही लड़की से शादी करते थे। जौनसार बाबर और सिरमौर जिला के गिरिपार इलाके में ये भाइयों की एक ही लड़की से विवाह की परंपरा थी। इसके पीछे संयुक्त परिवार को बनाए रखना एक वजह थी। हालांकि समय के साथ ये परंपराएं गायब हो गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button