HaridwarBig News

हरिद्वार में सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी भैंसा बुग्गी को जोरदार टक्कर, एक की मौत, दो घायल

हरिद्वार में रविवार सुबह तड़के सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने भैंसा बुग्गी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक समेत भैंसे की मौत हो गई. जबकि दो युवक घायल बताए जा रहे हैं.

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी भैंसा बुग्गी को जोरदार टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र में पोपीन (28) निवासी ब्राह्मणवाला, शेखर (25) और सौरभ रविवार सुबह तड़के छह बजे के करीब अपनी भैंसा बग्गी लेकर खानपुर की तरफ खेतों में जा रहे थे. खानपुर-लक्सर हाईवे पर जैसे ही वह खानपुर कस्बे के पास पहुंचे लक्सर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही पोपिन और एक भैंसे की मौत हो गई. जबकि शेखर और सौरभ घायल हो गए. हादसा होता देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button