देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्रीय मंत्रियों के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें केंद्रीय मंत्री राज्य को आर्थिक मदद देने के दावे कर रहे है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्रीय मंत्रियों को सही आंकड़ों के साथ राज्य में आने की भी सलाह दी है। बता दें कि सूबे के दौरों के दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने कहा था कि वे प्रदेश को कई करोड़ का बजट दे चुके हैं। कुछ केंद्रीय मंत्रियों ने तो सूबे के मुख्यमंत्री को यहां तक कहा कि वे केंद्र सरकार द्वारा दिया गए बजट को खर्च नहीं कर पा रहे हैं और धनराशि वापस आ रही है।