highlightUdham Singh Nagar

यहां ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में चार साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, तीन घायल

उत्तराखंड के सितारगंज हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। स्कॉलर वैली स्कूल की ओर जाने वाले मोड़ पर पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि माता-पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हैं।

यहां ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

सितारगंज हाईवे पर स्कॉलर वैली स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि बच्ची के माता-पिता और छोटा भाई घायल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पटिया निवासी इकरार अहमद अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एनएच 125 को पार कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में चार साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

इस हादसे में इकरार अहमद की चार साल की बच्ची अनबिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इकरार अहमद, उनकी पत्नी और छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम

पुलिस ने बच्ची का शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सितारगंज पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है। इस हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button