Haridwar NewsHighlight

सड़क पर अचानक आया हाथियों का झुंड, साइकिल सवार युवक हुआ अनियंत्रित

हरिद्वार लक्सर हाईवे पर मिस्सरपुर के पास अचानक हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया। हाथियों को देख सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। अचानक हाथियों के डर से साइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया।

सड़क पर अचानक आया हाथियों का झुंड

घटना गुरुवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है साइकिल सवार के गिरते ही हाथी उसकी तरफ बढ़ ही रहे थे तबतक अन्य राहगीरों ने शोर मचा कर हाथियों को भगा दिया। मौके पर मौजूद राहगीरों के अनुसार साइकिल सवार के सड़क पर गिरने से हाथ पैर में चोट लगी है।

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की मांग

हाईवे पर तीन हाथियों के सड़क पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। लोगों ने वनकर्मियों से हाथियों की आवाजाही को देखते हुए हाथी प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कराने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें