देहरादून। उत्तराखंड फिल्म विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष हेमंत पांडे अब राज्य में बेटियों को बचाने के लिए जागरुकता अभियान शुरु करने जा रहें हैं। हेमंत पांड़े ये जागरुकता नाटकों के जरिए लाएंगे। हेमंत पांडे ने ये पीएम नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित होकर ये अभियान शुरु किया है। हेमंत पांडे राज्य में इस अभियान के ब्रांड अम्बेसडर भी हैं। जागरुकता नाटकों की शुरुआत पिथौरागढ़ से हो चुकी है। नाटकों की भाषा स्थानीय बोल चाल की भाषा होगी ताकि लोगों को आसानी से समझ आ सके। इन नाटकों का मंचन राज्य के सभी जिलों में किया जाएगा।