Char Dham Yatra 2023HighlightUttarakhand

आठ अप्रैल से करा सकते हैं केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा बुकिंग, 12 बजे से खुलने जा रहा पोर्टल

चारधाम यात्रा के लिए कुछ ही समय शेष है। अगर आप भी यात्रा के लिए आ रहे है और हेली सेवा के माध्यम से जाना कहते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। आठ अप्रैल यानी की कल 12 बजे से आईआरसीटीसी का पाेर्टल खुल जाएगा। बता दें पहले फेज में 25 से 30 अप्रैल तक टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

उड्डयन विकास प्राधिकरण की तैयारी पूरी

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रवि शंकर ने बताया कि चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग के लिए सभी तैयारी पूरी हो गई है। आठ अप्रैल को आईआरसीटीसी की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर यात्री टिकट कि बूकिं करा सकते हैं।

पंजीकरण होगा अनिवार्य

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने वाले सभी यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। इसके साथ ही एक समय में एक व्यक्ति अपनी आईडी से केवल छह सीटों की बुकिंग ही कर सकता है। जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्रियों को एक बार में 12 सीट बुक कर सकेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें