Udham Singh Nagar News

जरुरी खबर: उत्तराखंड में यहां आबादी वाले रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

Kashipur News: उधम सिंह नगर के काशीपुर में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते सोमवार को खनन से भरे डंपर ने बाइक को कुचल दिया था। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मंगलवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने गांव की सभी छोटी बड़ी सड़कों का जायजा लिया। साथ ही आबादी वाले रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

आबादी वाले रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

मंगलवार को SSP मणिकांत मिश्रा ने ढकिया, गुलजारपुर और ब्रह्मनगर के करीब आधा दर्जन गांवों की छोटी-बड़ी सभी सड़कों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिए कि अब छोटी और ज्यादा घनी आबादी वाली सड़कों पर भारी वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। SSP ने सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक सभी छोटी-बड़ी सड़कों पर भारी वाहनों के चलने पर रोक लगा दी है।

kashipur accident
SSP मणिकांत मिश्रा ने किया निरीक्षण

आक्रोशित भीड़ ने कर दिया था डंपर को आग के हवाले

बता दें बीते सोमवार को सुबह आठ बजे करीब ढकिया नंबर एक के पास एक खनन से लदे डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया था (kashipur road accident)। हादसे में दो युवकों को मौत हो गई थी। क्षेत्र में हुई इस हृदय विदारक हादसे के बाद उग्र हुई भीड़ ने संवेदनशीलता को ताक पर रखकर कानून अपने हाथ में ले लिया और डंपर को आग के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें: खनन से लदे डंपर ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत, भीड़ ने वाहन को किया आग के हवाले

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें