UttarakhandHighlightUttarkashi News

Yamunotri Highway पर भारी भूस्खलन शुरू, चारधाम यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं को रोका

Uttarkashi news: Yamunotri highway पर एक बार फिर भूस्खलन शुरू हो गया है। डाबरकोट के पास दोपहर तीन बजे तक हाईवे में यातायात सुचारु रहा। दोपहर करीब तीन बजे डाबरकोट भूस्खलन जोन में भूस्खलन शुरू हो गया। जिसके बाद यमुनोत्री मार्ग पर चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है।

यमुनोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन

Uttarkashi यमुनोत्री हाईवे में डाबरकोट के पास पहाड़ी से अचानक भरभराकर भारी भरकम बोल्डर और मलबा गिरने लगा। जिसके बाद मार्ग पर ही चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। जिस वजह से हाईवे में वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बताया गया है कि राजमार्ग को सुचारू करने का कार्य भूस्खलन रुकने के बाद ही हो पाएगा।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 20 जुलाई को देहरादून, चमोली, Uttarkashi और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश के साथ-साथ तेज गर्जना और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें