Big NewsUttarakhandUttarkashi News

गंगोत्री हाईवे के डबरानी में भारी भूस्खलन, आवाजाही ठप

गंगोत्री हाईवे के डबरानी में भारी भूस्खलन से आवाजाही ठप हो गई है। गुरुवार यानी की आज सुबह अचानक चट्टान भरभरा कर हाईवे पर आ गिरी। चट्टान के हाईवे पर आने से हाईवे पर भी दरारें उभर आई हैं। सूचना मिलने के बाद बीआरओ की टीम मशीनरी के साथ हाईवे को खोलने के लिए जुट गई है।

गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही ठप

गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गंगोत्री हाईवे पर डबरानी में अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ धमका। गनीमत रही कि इसकी जद में कोई नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं चट्टान टूटने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

सूचना मिलने पर बीआरओ ने अपनी तीन मशीन सहित करीब 10 मजदूरों की टीम को मौके पर भेजा। जिसने हाईवे पर आवाजाही बहाल करने का काम शुरू कर दिया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि करीब तीन घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए आवाजाही बहाल कर दी गई है। दोपहर तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें