Udham Singh Nagar NewsBig News

कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

बाजपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से युवकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत

हादसा रविवार को बाजपुर के थाना केलाखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी का है। कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में बाइक सवार युवकों की मौत

मृतकों की पहचान हरीश शर्मा निवासी केशवनगर और संजय कुमार निवासी गांव चकरपुर के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक शादी में कारीगरी के लिए जा रहे थे तभी बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई।

कार चालक मौके से फरार

पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना के बाद कार चालक अपनी गाडी छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक केलाखेडा़ थाना प्रभारी एल एम रावल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें