Big NewsDehradun

पुतला दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी नोंक-झोंक, जमकर हुआ हंगामा

मसूरी में उद्यान विभाग में हुए घोटाले को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर सरकार का पुतला दहन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लेकिन इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी नोंक-झोंक हो गई।

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी नोंक-झोंक

उद्यान विभाग में हुए घोटाले को लेकर आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने का प्रयास किया तो पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया गया। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

सरकार लोकतंत्र की कर रही हत्या

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है और विपक्ष को उसका काम करने से रोक रही है जिसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को देगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर रही है और भाजपा सरकार उसको दबाने की कोशिश कर रही है।

लोकतंत्र की हत्या की कड़े शब्दों में की जानी चाहिए निंदा

अमित गुप्ता ने कहा कि आज जिस तरह से पुलिस प्रशासन द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई है इसकी कड़ी शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कई घोटाले हो रहे हैं और हाल ही में उद्यान विभाग घोटाले को लेकर हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घोटाले में दोषी अधिकारियों और भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सरकार घोटालेबाज नेताओं और अफसरों को बचा रही

छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद्र ने पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन पुलिस द्वारा उनके हाथों से पुतला छीन लिया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार घोटालेबाज नेताओं और अफसरों को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब जनता सरकार को देगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button